
Match-Fixing in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में 'मैच फिक्सिंग' का भूत... इस खिलाड़ी को बार-बार आया कॉल, जानें पूरा मामला
AajTak
क्रिकेट में मैच फिक्सिंग जैसी चीजें ICC के लिए अब भी बड़ा सरदर्द बना हुआ है. एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में यह मामला सामने आया है. हालांकि ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने मामले को तुरंत ही निपटा दिया. युगांडा के एक खिलाड़ी ने ICC को इस बात की शिकायत की है कि उसे अनजान नंबर से कई बार कॉल आए हैं.
Match-Fixing Returns in T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है. मगर इसी दौरान मैच फिक्सिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. युगांडा के एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस बात की शिकायत की है कि उसे अनजान नंबर से कई बार कॉल आए हैं.
बता दें कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग जैसी चीजें ICC के लिए अब भी बड़ा सरदर्द बना हुआ है. एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में यह मामला सामने आया है. खुलासा हुआ है कि केन्या के एक पूर्व क्रिकेटर ने युगांडा के खिलाड़ी को अलग-अलग नंबर से कॉल किए और फिक्सिंग की पेशकश भी की. हालांकि ICC की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने मामले को तुरंत ही निपटा दिया.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
पूर्व तेज गेंदबाज ने किया युगांडा के प्लेयर को फोन
पीटीआई को पता चला है कि यह घटना गयाना में वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के मैचों के दौरान हुई है, जहां केन्या के एक पूर्व तेज गेंदबाज ने अलग-अलग नंबरों से युगांडा की टीम के सदस्य से लगातार संपर्क करने की कोशिश की.
युगांडा के खिलाड़ी ने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वहां मौजूद एसीयू अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने इस पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सभी एसोसिएट टीमों को केन्या के इस पूर्व खिलाड़ी से सतर्क रहने को कहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









