
Match Fixing ICC bans player: क्रिकेट में फिर मैच फिक्सिंग का दंश, इस खिलाड़ी पर लगा 14 साल का प्रतिबंध
AajTak
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के मामलों के चलते एक क्रिकेटर पर 14 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्लेयर यूएई का है. यह दो साल में प्रतिबंधित होने वाला यूएई का तीसरा खिलाड़ी है. पिछले साल ही आईसीसी ने मैच फिक्सिंग के चलते यूएई के दो खिलाड़ियों पर बैन लगाया था...
Match Fixing ICC bans player: क्रिकेट जगत में एक बार फिर मैच फिक्सिंग का दंश सामने आया है. इसके चलते एक क्रिकेटर को दोषी करार दिया गया. साथ ही उस पर 14 साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया है. यानी अब इस क्रिकेटर का करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है. यह प्लेयर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में घरेलू क्रिकेट खेलता है.
UAE के इस घरेलू क्रिकेटर का नाम मेहर छायाकर (Mehar Chhayakar) है, जिस पर अप्रैल 2019 में एक इंटरनेशनल सीरीज और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े 7 आरोप लगे थे. अब इन सभी आरोपों मेहर को दोषी पाया गया है. साथ ही मेहर को 14 साल के लिए क्रिकेट की हर गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
इससे पहले दो खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध लग चुका
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहर छायाकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था. उन्होंने छायाकर से जुड़ी पेशकश के संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी.
मेहर ने खुद को बेकसूर बताया, आरोपों का खंडन किया
मेहर छायाकर विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो यूएई में शीर्ष लीग में खेलता रहा है. उसने 2012 में अंडर-19 एशियाई क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. हालांकि इन सभी मामलों में मेहर छायाकर ने खुद को बेकसूर बताया है. उसने सभी आरोपों का खंडन किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









