
Mark Boucher Mumbai Indians head coach: IPL टीम मुंबई इंडियंस के कोच बने मार्क बाउचर, वर्ल्ड कप के बाद छोड़ेंगे अफ्रीकी टीम का साथ
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) को नया हेड कोच मिल गया है. यह भूमिका अब साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर निभाते नजर आएंगे. इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें प्रमोशन दे दिया है....
Mark Boucher Mumbai Indians head coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने अगले सीजन के लिए मजबूत तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी के तहत फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नया हेड कोच साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर मार्क बाउचर को बनाया है.
इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने संभाल रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें प्रमोशन दे दिया है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है.
जयवर्धने तीनों MI टीमों की कमान संभालेंगे
बता दें कि मुंबई फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें हैं. यह टीमें MI अमीरात और MI केपटाउन हैं. अमीरात टीम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और केपटाउन साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीम है.
जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे. यानी मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे. जबकि जयवर्धने तीनों टीमों में तालमेल बनाए रखने के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे.
Presenting आपले नवीन Head Coach - 𝐌𝐀𝐑𝐊 𝐁𝐎𝐔𝐂𝐇𝐄𝐑 💙 Paltan, drop a 🙌 to welcome the 🇿🇦 legend to our #OneFamily 👏#DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









