
Mahendra Singh Dhoni Income: कमाई में भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा... अपने राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले बने
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी इस समय IPL खेल रहे हैं और इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान भी हैं. 41 की उम्र में धोनी ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपना दमखम दिखा है. अब धोनी अपने राज्य झारखंड में भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर भी बन गए हैं.
Mahendra Singh Dhoni Income: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही ढाई साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, मगर उनकी कमाई में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2011 और टी20 वर्ल्ड कप 2007 जिताया है.
धोनी इस समय IPL खेल रहे हैं और इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान भी हैं. 41 की उम्र में धोनी ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर अपना दमखम दिखा है.
38 करोड़ एडवांस टैक्स जमा किया
अब धोनी अपने राज्य झारखंड में भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर भी बन गए हैं. ये मुकाम धोनी ने पहली बार हासिल नहीं किया है. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री के बाद से महेंद्र सिंह धोनी लगातार झारखंड के सबसे बड़े आयकर दाता बने हुए हैं.
धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकाया है. 2021-22 में भी धोनी ने इतना ही एडवांस टैक्स चुकाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी की नेटवर्थ इस साल करीब 1030 करोड़ रुपये है. उनकी महीने की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है.
कई कंपनियों में है धोनी का निवेश

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









