
Madhya Pradesh Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में रचे इतिहास से गदगद हुए शिवराज और सिंधिया, बोले- जय मध्यप्रदेश
AajTak
मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है. फाइनल मुकाबले में मुंबई को मात देकर एमपी ने रिकॉर्ड बनाया, तो राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी टीम को बधाई दी.
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मध्य प्रदेश ने पहली बार खिताब अपने नाम किया है. बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई को मात दी और पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की. इस ऐतिहासिक मौके पर राजनेता भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस जीत से गदगद दिखे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि जय मध्य प्रदेश, विजय मध्य प्रदेश. इसके अलावा उन्होंने लिखा कि अंतर्मन उत्साह, उल्लास और आनंद से भरा हुआ है. आप खिलाड़ियों ने जो इतिहास रचा है, ये अमूल्य क्षण सदैव हमें गौरव से अभिभूत करते रहेंगे. यह ऐतिहासिक क्षण आप खिलाड़ियों और कोच के घनघोर परिश्रम से ही संभव हुआ है, इस महान जीत की आप सबको आत्मीय बधाई. गौरव के इस अप्रतिम क्षण के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का हृदय से अभिनंदन करता हूं! टीम का यह गौरव रथ सतत विजय पथ पर गतिमान रहे, यही शुभकामनाएं!
We are the champions!! #RanjiTrophy2022 https://t.co/XLdLOiQojS pic.twitter.com/9f19MycImR
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मौके पर ट्वीट किया और अपने प्रदेश की टीम को बधाई दी. सिंधिया ने लिखा कि बेंगलुरु में खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत पर मध्यप्रदेश टीम के सभी खिलाड़ियों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई.
केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि कई मायनों में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी मध्यप्रदेश की टीम में मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित जी का अनुभव व आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी के साथ यश दुबे, शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, गौरव यादव और अनुभव अग्रवाल, कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों के जोश और लय का सुंदर सम्मिश्रण है. रणजी ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित स्पर्धा में जीतकर मध्यप्रदेश की टीम ने आज निश्चित ही एक गौरवशाली इतिहास रचा है. सभी खिलाड़ियों को इस महाविजय की बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
अविस्मरणीय पल..बधाई मध्यप्रदेश!!! @MPCAtweets pic.twitter.com/teB9zbO0IM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









