
Lucknow Super Giants, IPL 2025: आईपीएल के बीच ऋषभ पंत की टीम को तगड़ा झटका... फिर चोटिल हुआ ये धुरंधर गेंदबाज
AajTak
जस्टिन लैंगर ने अपडेट दिया कि मयंक यादव को फिर से चोट लग गई है. मयंक पहले ही पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे. यानी उनकी वापसी का इंतजार और बढ़ने वाला है. लैंगर ने कहा कि मयंक को अब पैर के अंगूठे में चोट लग गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टेंशन काफी बढ़ चुकी है. टीम के कुछ खिलाड़ी अब भी चोटों से जूझ रहे हैं, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी लाइन-अप काफी कमजोर दिख रही है. ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च (सोमवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलना है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि की है कि टीम आईपीएल 2025 का अपना पहला मैच फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों के बिना खेलगी. आवेश खान, मयंक यादव और आकाश दीप को अभी तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व में एनसीए के नाम से जाना जाता था) से 'फुली फिट' होने की मंजूरी नहीं मिली है. यानी ये तीनों गेंदबाज पहले मैच में नहीं खेलेंगे. हालांकि लैंगर ने पत्रकारों से कहा कि आवेश खान को सोमवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिल सकती है. यानी आवेश जल्द ही टीम से जुड़ेंगे.
जस्टिन लैंगर ने साथ ही ये भी अपडेट दिया कि मयंक यादव को फिर से चोट लग गई है. मयंक पहले ही पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे. यानी उनकी वापसी का इंतजार और बढ़ने वाला है. लैंगर ने कहा कि मयंक को अब अपने पैर के अंगूठे में चोट लग गई है. लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक आईपीएल 2025 के आखिरी चरण में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि मयंक आईपीएल 2025 के पहले सात मैचों से बाहर रहेंगे.
जस्टिन लैंगर ने एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप के बारे में भी अपडेट दिया. एलएसजी के कोच ने कहा कि आकाश दीप फिट होने की कगार पर हैं और उन्होंने अपना यो-यो टेस्ट पूरा कर लिया है. मोहसिन खान पहले ही इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. मोहसिन की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ा है.
ये ऑस्ट्रेलियाई भी पूरी तरह फिट नहीं
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के पास शार्दुल के अलाव अन्य भारतीय विकल्पों में आकाश दीप, आकाश सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं. एलएसजी को गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए इस मैच में अपने विदेशी खिलाड़ी शमर जोसेफ और स्पिन आक्रमण पर निर्भर रहना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की चोट ने भी एलएसजी के लिए समस्याएं खड़ी कर दी हैं क्योंकि वह लीग में बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए उपलब्ध हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








