
Lowest Score in Test: जब 26 रन पर ढेर हो गई पूरी टीम, अब तक नहीं टूटा कीवियों का ये अनचाहा रिकॉर्ड
AajTak
साल 1955 मेें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेेले गए टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने सबसे न्यूनतम स्कोर अपने नाम किया था. इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम 26 रनों पर ही सिमट गई थी.
तारीख 28 मार्च, साल 1955... न्यूजीलैंड का ऑकलैंड जहां पर टेस्ट क्रिकेट ने एक इतिहास दर्ज किया, वह इतिहास जो शायद ही कभी कोई टीम अपने नाम अब करना चाहे. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे कम स्कोर अपने नाम दर्ज किया. इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम मात्र 26 रनों पर ही बिखर गई. जिसके बाद से टेस्ट क्रिकेट में यह अभी तक इतिहास है.
... जब बना टेस्ट क्रिकेट का सबसे कम स्कोर
साल 1955 में इन दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज गेंदबाजों के लिए ही मुफीद रही. इंग्लैंड ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से कब्जा किया साथी ही कीवी टीम को ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट में मात्र 26 रनों पर समेट दिया. डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में भी ठीक शुरुआत की. पहली पारी में न्यूजीलैंड को 200 रनों पर ऑलआउट किया.
जिसके बाद 46 रनों की बढ़त के साथ उसने अपनी बल्लेबाजी भी खत्म की. मुकाबले का तीसरा दिन, इंग्लैंड के पास सिर्फ 46 रनों की बढ़त और वह दूसरे टेस्ट में पारी और 20 रनों के अंतर से जीत दर्ज करती है. ऑकलैंड टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम का कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया. पूरी टीम मात्र 26 रनों पर ही भरभरा गई. इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी निकली छठे विकेट के लिए, वो भी मात्र 8 रन. कीवी कप्तान ज्योफ रैबोन (7) ने बल्लेबाज हैरी केव (5) के साथ मिलकर पारी की सबसे बड़ी साझेदारी की.
टेस्ट क्रिकेट : सबसे कम स्कोर पर ढेर हुई टीम
26 रन, न्यूजीलैंड, विरुद्ध इंग्लैंड (1955, ऑकलैंड)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









