
Lords Host Ramadan Iftar: लंदन के लॉर्ड्स में पहली बार इफ्तार पार्टी, शामिल हुए कई दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर
AajTak
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें कई पूर्व और मौजूदा दिग्गज महिला-पुरुष क्रिकेटर भी शामिल हुए.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के लिए 21 अप्रैल 2022 का दिन बेहद खास रहा. इस दिन इंग्लिश बोर्ड ने रमजान के मौके पर लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इसमें कई पूर्व और मौजूदा दिग्गज महिला-पुरुष क्रिकेटर भी शामिल हुए.
यह पार्टी ECB के IT हेल्पडेस्क की मैनेजर तमीना हुसैन ने आयोजित की. यह इफ्तार लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुई. इसके अंदर अजान हुई और नमाज भी अदा की गई. इसका वीडियो ईसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.
इफ्तार पार्टी में हसन रसूल ने अजान दी
तमीना ने कहा, 'मैं क्रिकेट के इस घर में एक लॉन्ग रूम बनाना चाहती थी. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि इस मौके पर यहां मौजूद हूं.' इसी मौके पर लॉर्ड्स में अजान भी हुई थी, जो हसन रसूल ने की थी. उन्होंने कहा, 'मैं इस दौरान प्राकृतिक और ऐतिहासिक चीजों को महसूस कर सकता था. मगर मैं इससे भी ज्यादा महसूस कर सकता था कि वहां हर कोई इंसानियत के साथ तालमेल बैठाकर वहां मौजूद रहा.'
On Thursday, the ECB hosted an Iftar in the Long Room at Lord’s to celebrate #Ramadan. The event brought together people from across the game to share a meal and open the fast of those practicing. Read about the event from lead organiser @TameenaHussain ⬇️
यह दिग्गज क्रिकेट भी पार्टी में शामिल हुए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








