
Legends League Cricket 2022: जाफर हुए जीरो पर OUT, वॉन ने ट्वीट कर लिए मज़े तो ऐसे कर दी बोलती बंद
AajTak
माइकल वॉन और वसीम जाफर दोनों ही ट्विटर के मीम वर्ल्ड में सुपरहिट हैं, दोनों एक दूसरे पर तंज भी कसते रहते हैं. ऐसे में जब वसीम जाफर जीरो पर आउट हुए तब माइकल वॉन ने एक ड्रिंक पीते हुए वीडियो ट्वीट किया और कहा कि कुछ चीज़ें अभी तक नहीं बदली हैं.
Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंडिया महाराजा टीम की हार हुई. नमन ओझा की खेली गई 140 रनों की पारी यहां भी बेकार साबित गई. लेकिन इस मैच में ओपनिंग करने उतरे टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर जीरो रन पर आउट हो गए, जिसके बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने उनकी फिरकी ले ली. Haha very good Michael 😜😅 In hindsight shouldn't have watched this masterclass before going to bat 😛 https://t.co/O430v1UBwL pic.twitter.com/OgzErMM61K

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










