
Legends League Cricket: इंडिया महाराजा की जीत में चमके यूसुफ पठान, वर्ल्ड जायंट्स की छह विकेट से हार
AajTak
इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया है. कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड जायंट्स ने इंडिया महाराजा को 171 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. इंडिया महाराजा की जीत में यूसुफ पठान और तन्मय श्रीवास्तव का अहम रोल रहा. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के स्पेशल मुकाबले में इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया है. कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स में आयोजित मुकाबले में जैक्स कैलिस की कप्तानी वाली वर्ल्ड जायंट्स टीम ने इंडिया महाराजा को 171 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने बिना कोई खास दिक्कत के हासिल कर लिया. इंडिया महाराजा की जीत के हीरो यूसुफ पठान और तन्मय श्रीवास्तव रहे. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं.
वीरेंद्र सहवाग रहे बल्ले से फ्लॉप
इंडिया महाराजा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में ओपनर वीरेंद्र सहवाग (4) का विकेट खो दिया. सहवाग को फिडेल एडवर्ड्स ने तातेंदा तायबू के हाथों कैच कराया. इसके बाद दूसरे ओपनर पार्थिव पटेल (18) और मिडिल ऑर्डर बैटर मोहम्मद कैफ (11) भी टिम ब्रेसनन का शिकार हो गए, जिसके चलते इंडिया महाराजा का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया.
फिर तन्मय-यूसुफ ने की कमाल की बैटिंग
इस मुश्किल परिस्थिति में तन्मय श्रीवास्तव और यूसुफ पठान ने 103 रनों की पार्टनरशिप करके इंडिया महाराजा को जीत के करीब पहुंच दिया. तन्मय ने 39 बॉल पर 54 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं यूसुफ पठान ने 35 बॉल का सामना करते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली. यूसुफ पठान ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. इरफान पठान ने भी अंतिम ओवरों में तीन छक्के की मदद से 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर इंडिया महाराजा की जीत को आसान बना दिया.
केविन ओ ब्रायन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









