
Lanka Premier League 2022: श्रीलंका के आर्थिक हालत खराब, फिर भी होगी लंका प्रीमियर लीग, जानिए शेड्यूल
AajTak
लंका प्रीमियर लीग के अब तक दो सीजन हो चुके हैं. दोनों ही सीजन में जाफना किंग्स टीम ने खिताब जीता और दोनों ही बार फाइनल में गाले टीम को शिकस्त दी...
Lanka Premier League 2022: श्रीलंका के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं. दिवालिया होने की कगार पर खड़ा श्रीलंका देश क्रिकेट के प्रति पूरा समर्पित दिखाई दे रहा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) का तीसरा सीजन एक जुलाई से कराने की पूरी तैयारी कर ली है.
श्रीलंकन बोर्ड ने बताया कि प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 21 अगस्त 2022 तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 5 टीमें शामिल होंगी. लीग के शुरुआती मैच कोलंबो में खेले जाएंगे. इसके बाद के ज्यादातर मुकाबलों को हम्बनटोटा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए गए हैं.
जल्द विदेशी प्लेयर शॉर्ट लिस्ट होंगे
यह पूरी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दी. उन्होंने कहा कि इस सीजन में 5 टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले जाएंगे. शम्मी सिल्वा ने कहा कि यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि लंका प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है.उन्होंने बताया कि इस बार भी इस लीग के ऑफिशियल राइट्स IPG ग्रुप के पास ही रहेंगे. इस ग्रुप के साथ 2020 से 2024 तक के लिए करार हुआ है. लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों को जल्द ही शॉर्ट लिस्ट कर लिया जाएगा.
अब तक दोनों सीजन जाफना टीम ने जीते

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









