
Kyle Jamieson: IPL 2023 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ ये स्टार बॉलर
AajTak
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन की सर्जरी होगी. उनकी वापसी में तीन से चार माह का विलंब होगा. वह 9 महीने से अधिक समय से क्रिकेट मुकाबले से दूर हैं. उन्हें 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ में खरीदा था.
Jamieson to undergo surgery: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को कमर की सर्जरी करानी होगी. उनकी चोट फिर उभर आई है, जिसके कारण वह 9 महीने से अधिक समय से क्रिकेट मुकाबले से दूर हैं. अब वह आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाएंगे. जेमीसन को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की मौजूदा सीरीज में वापसी करने की उम्मीद थी, उन्होंने पिछला टेस्ट जून 2022 में खेला था.
हालांकि चोट के दोबारा उभरने और सर्जरी को देखते हुए इस 28 साल के तेज गेंदबाज को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना होगा. यह तेज गेंदबाज इसी महीने इंग्लैंड की मेहमान टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड इलेवन की ओर से अभ्यास मैच खेला था.
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘काइल के लिए यह चुनौतीपूर्ण और मुश्किल समय है. हमारे लिए बड़ा नुकसान.’ उन्होंने कहा, ‘जब वह टीम का हिस्सा था तो हमारे लिए शानदार खिलाड़ी था. हम उसके उबरने की कामना करते हैं.’
Coach Gary Stead gives an update following the first Test against England. Stead speaks on squad changes for the second Test and gives an update on Kyle Jamieson's injury 🏏 #NZvENG pic.twitter.com/uv3VjkuUdK
जेमीसन ने इससे पहले उम्मीद जताई थी कि आराम के साथ उनकी चोट ठीक हो जाएगी, लेकिन इसके दोबारा उबरने पर उन्हें सर्जरी का विकल्प चुनने को बाध्य होना पड़ा.
स्टीड ने कहा, ‘कई विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कमर की सर्जरी हुई है और इससे उबरने में अलग-अलग समय लगता है. हम काइल को उबरने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहते हैं क्योंकि हमें पता है कि वह हमारे लिए कितना शानदार खिलाड़ी है.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








