
Kuldeep Yadav, IND vs AUS T20 World Cup 2024: 'जब आप पर अटैक की कोशिश...', कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को दी वॉर्निंग
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को मैच खेला जाना है. इस मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर निगाहें होंगी. कुलदीप को अमेरिका में हुए मैचों में मौका नहीं मिला था.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. यह मुकाबला 24 जून (सोमवार) को ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. भारतीय टीम यदि इस मैच को जीतती है तो वह आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.
इस स्पिन गेंदबाज पर होंगी निगाहें
इस मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर निगाहें होंगी. कुलदीप को अमेरिका में हुए मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वेस्टइंडीज में स्पिनर्स के लिए मददगार पिचों पर वह काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं. उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट ले लिए हैं, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को मिले तीन विकेट शामिल हैं.
📽️ 𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗕𝗮𝗻𝗴𝗹𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵 At the Sir Vivian Richards Stadium, it is the legend himself who presented the fielder of the match medal! 🏅 WATCH 🎥🔽 - By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvBAN | @ivivianrichards
अब कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बड़ी बात कही है. कुलदीप मानते हैं कि उनकी सफलता का एक कारण उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता भी है. उन्होंने कहा कि वह अपनी लेंथ से कभी समझौता नहीं करते. कुलदीप का मानना है कि कोई बल्लेबाज यदि अटैक करता है तो आपके पास रणनीति होनी चाहिए.
कुलदीप यादव ने कहा, 'दुनिया के किसी भी स्पिनर के लिए लेंथ काफी मायने रखती है. इस फॉर्मेट में तो आपको यह भांपना ही होता है कि बल्लेबाज क्या करने की सोच रहा है. इसके लिए काफी आक्रामक होना पड़ा है. मुझे आईपीएल में भी इससे मदद मिली और अब टी20 विश्व कप में भी.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









