
Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव का कमाल... हैट्रिक लेकर न्यूजीलैंड-ए की तोड़ी कमर
AajTak
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए हैट्रिक ली. कुलदीप वनडे इंटरनेशनल में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं. कुलदीप को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया है. 27 साल के कुलदीप ने भारत के लिए आखिरी मैच जिम्बाब्वे दौरे पर खेला था.
न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए के बीच हुए दूसरे वनडे मुकाबले में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला है. कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक ली है. कुलदीप के कमाल के खेल की बदौलत भारत-ए ने किवी टीम को महज 219 रनों पर समेट दिया. गौरतलब है कि कुलदीप को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
कुलदीप ने ऐसे ली हैट्रिक
कुलदीप ने पारी के 47वें ओवर में हैट्रिक ली. सबसे पहले उन्होंने चौथी बॉल पर लोगान वैन बीक को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराया. फिर अगली बॉल पर कुलदीप ने जो वॉकर को भी चलता किया. वॉकर का कैच कप्तान संजू सैमसन ने लपका. आखिरी बॉल पर कुलदीप ने जैकब डफी को एलबीडब्ल्यू कर हैट्रिक पूरी की. कुलदीप ने 10 ओवरों में 51 रन देकर चार विकेट चटकाए.
कार्टर-रवींद्र ने जड़े अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी किवी टीम की शुरुआत खराब रही थी और उसने 32 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया था. बाद में रचिन रवींद्र और जो कार्टर ने शानदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर बनाने में काफी मदद की. रवींद्र ने 65 बॉल का सामना करते हुए 61 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे. वहीं जो कार्टर ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. भारत-ए की ओर से कुलदीप के अलावा ऋषि धवन और राहुल चाहर ने शानदार खेल दिखाते हुए दो-दो विकेट चटकाए.
नहीं मिल रहे ज्यादा मौके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









