
Krunal Pandya: टीम इंडिया में वापसी के लिए बेताब ये प्लेयर, अब इंग्लैंड में खेलेगा काउंटी क्रिकेट
AajTak
क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2021 में खेला था. क्रुणाल अबतक 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या काउंटी क्रिकेट खेलते दिखाई देने वाले हैं. क्रुणाल को रॉयल लंदन कप 2022 के लिए वारविकशायर काउंटी ने साइन किया है. क्रुणाल के टीम से जुड़ने पर वारविकशायर के क्रिकेट निदेशक पॉल फारब्रेस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने इसे एक बेहतरीन साइनिंग करार दिया.
रॉयल लंदन कप 50 ओवरों का एक घरेलू टूर्नामेंट है. 2 से 23 अगस्त तक होने जा रही रॉयल लंदन कप प्रतियोगिता में वारविकशायर आठ ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगा, जिसमें चार मुकाबले टीम के होम ग्राउंड एजबेस्टन में होंगे.
पॉल फारब्रेस ने कहा, 'क्रुणाल क्लब के लिए एक अविश्वसनीय साइनिंग हैं और मुझे एजबेस्टन में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. क्रुणाल एक ऐसी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव का खजाना लाएंगे जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी. एक विश्व विख्यात ऑलराउंडर को इस रोमांचक समूह में जोड़ने का अवसर शानदार है.'
वारविकशायर के लिए खेलने को लेकर क्रणाल ने कहा, 'उम्मीद है कि मैं क्लब के साथ 50 ओवर के सफल अभियान में अपनी भूमिका निभा सकता हूं. मैं अपनी टीम के साथियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं. इस अवसर के लिए वार्विकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और बीसीसीआई दोनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं.'
क्रुणाल ने खेले हैं कुल 24 मैच
क्रुणाल पंड्या ने भारतीय टीम के लिए 5 वनडे और 19 टी-20 मुकाबले खेले हैं. पंड्या ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2021 में खेला था. उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2022 में क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए भाग लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









