
Krunal Pandya: क्रुणाल पंड्या के घर आई खुशखबरी, वाइफ पंखुरी ने बेटे को दिया जन्म, रखा ये नाम
AajTak
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर और लखनऊ सुपर जायंट्स के उप-कप्तान क्रुणाल पंड्या पिता बन गए हैं. क्रुणाल ने रविवार दोपहर को यह जानकारी ट्विटर पर दी है. उनकी वाइफ पंखुरी ने बेटे को जन्म दिया है, दोनों ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है. क्रुणाल और पंखुरी को हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं.
भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या के घर खुशखबरी आई है. क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुरी ने बेटे को जन्म दिया है. क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और फैन्स के साथ खुशखबरी साझा की है. क्रुणाल ने अपनी वाइफ पंखुरी और बेटे के साथ तस्वीर साझा की. साथ ही अपने बेटे का नाम भी बता दिया, दोनों ने अपने बेटे का नाम कवीर क्रुणाल पंड्या रखा है. क्रुणाल पंड्या टीम इंडिया के लिए टी-20 और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत में वह मुंबई इंडियंस के साथ रहे और अब लखनऊ सुपर जायंट्स के उप-कप्तान हैं. क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज़ खेल रहे थे.
क्रुणाल-पंखुरी की शादी साल 2017 में हुई थी, पंखुरी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और वह डांस-रील बनाती रहती हैं. क्रुणाल पंड्या के इस पोस्ट पर हर कोई बधाई दे रहा है. केएल राहुल ने कमेंट किया कि दोनों को बहुत-बहुत बधाई हो. जबकि हार्दिक पंड्या की वाइफ नताशा ने लिखा हार्ट इमोजी कमेंट किया. ज़हीर खान की वाइफ सागरिका ने भी कमेंट किया और क्रुणाल-पंखुरी को बधाई दी. आपको बता दें कि 31 साल के क्रुणाल पंड्या ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 5 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 130 रन और 2 विकेट हैं. जबकि 19 टी-20 मैच में 124 रन और 15 विकेट हैं. अगर आईपीएल की बात करें तो 98 मैच में 1326 रन और 61 विकेट क्रुणाल पंड्या के नाम हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









