
Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2024: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2024: भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं. सनातन धर्म में भगवान गणेश को मंगलकारी और विघ्नहर्ता कहा गया है. हिन्दू पंचांग में प्रत्येक माह के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. 25 जून यानी आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है.
Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2024: आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. 25 जून यानी आज कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के गजानन एकदंत रूप की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन व्रत रखने और पूजा-उपासना करने से भगवान गणेश भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं. संकष्टी तिथि को गणेश जी की आराधना करने के लिये सर्वश्रेष्ठ अवसर माना जाता है. संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का भक्तिपूर्वक पाठ करने से जीवन में आने वाले समस्त प्रकार के विघ्न एवं व्यवधान नष्ट हो जाते हैं.
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Muhurat)
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी 25 जून यानी आज मनाई जा रही है. चतुर्थी तिथि की शुरुआत 25 जून यानी आज रात 1 बजकर 23 मिनट पर हो चुका है और चतुर्थी तिथि का समापन आज रात 11 बजकर 10 मिनट पर होगा. आज चंद्रोदय रात 10 बजकर 23 मिनट पर होगा.
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजन विधि (Krishnapingala Sankashti Chaturthi Pujan Vidhi)
आज के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. उन्हें तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, चंदन और मोदक अर्पित करें. आज ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए. पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें. रात में चांद निकलने से पहले गणेश भगवान की फिर से पूजा करें. चंद्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें और फलाहार ग्रहण करें.
कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का महत्व (Krishnapingala Sankashti Chaturthi Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










