
Krishnamachari Srikkanth Birthday: जब 1983 वर्ल्ड कप में श्रीकांत ने बनाया हनीमून का प्लान, जानिए क्यों कैंसिल करना पड़ा
AajTak
1983 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में आक्रामक ओपनर की भूमिका निभाने वाले कृष्णामाचारी श्रीकांत आज 63 साल के हो गए हैं. उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा है, जिसका जिक्र भी वो कई बार कर चुके हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान हनीमून का प्लान बनाया था, जिसे कैंसिल करना पड़ गया था...
Krishnamachari Srikkanth Birthday: भारतीय टीम ने 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था. उसे कौन भूल सकता है. मगर उससे वर्ल्ड कप से जुड़ा एक ऐसा भी किस्सा है, जो शायद ही फैन्स को पता है. उस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में आक्रामक बल्लेबाज और ओपनर कृष्णामाचारी श्रीकांत भी थे. हम उनकी बात इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि आज उनका बर्थडे है और वह 63 साल के हो गए हैं.
श्रीकांत का जन्म 21 दिसंबर 1959 को चेन्नई (तब मद्रास) में हुआ था. उनकी शादी मार्च 1983 में हुई थी. इसके बाद जून में ही इंग्लैंड की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी होना था. उसी दौरान लीजेंड सुनील गावस्कर के कहने पर श्रीकांत ने अपने हनीमून का प्लान भी बनाया था.
कपिल देव पर उनके 10 हजार रुपये बकाया
दरअसल, 1983 से पहले दो वर्ल्ड कप हुए थे. उसमें भारतीय टीम ने 6 मैच खेले थे, जिसमें से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता था. ऐसे में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम 1983 में वर्ल्ड कप भी जीत सकती है. लग रहा था कि टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा. ऐसे में गावस्कर के कहने पर श्रीकांत ने इंग्लैंड से सीधे अमेरिका जाकर हनीमून मनाने का प्लान बनाया था.
मगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, तो उन्हें ये प्लान कैंसिल करना पड़ गया था. इसके बाद भारतीय टीम ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास ही रच दिया था. चैम्पियन बनने के बाद श्रीकांत को हनीमून कैंसिल करके भारत लौटना पड़ा था. बाद में श्रीकांत ने कहा था कि इसके लिए कपिल देव पर उनके 10 हजार रुपये बकाया हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









