
Kohli vs Rohit: बतौर वनडे कप्तान कोहली और धोनी पर भारी रहे हैं रोहित, तीसरे वर्ल्ड कप खिताब की उम्मीद बेकार नहीं
AajTak
BCCI ने विराट कोहली से वनडे की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को दे दी है. बोर्ड ने यह फैसला 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया. भारतीय कप्तानों के रिकॉर्ड को देखें को रोहित शर्मा का नाम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से भी ऊपर है...
Kohli vs Rohit: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया में काफी बड़े बदलाव करते हुए विराट कोहली से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को दे दी है. बोर्ड ने यह फैसला 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया है. यानी बीसीसीआई ने अब तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्हें रोहित शर्मा से काफी उम्मीदे हैं. यदि रोहित का बतौर वनडे कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए, तो बोर्ड और फैंस की उम्मीदें बेकार नहीं हैं. The All-India Senior Selection Committee also decided to name Mr Rohit Sharma as the Captain of the ODI & T20I teams going forward.#TeamIndia | @ImRo45 pic.twitter.com/hcg92sPtCa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









