
KL Rahul World Cup 2023: केएल राहुल ने वर्ल्ड कप में चौंकाया, सबसे तेज शतक लगाया पर फाइनल में आकर हो गए 'सुस्त'!
AajTak
वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज कमाल नहीं कर सके. वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले अनुभवी और स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला इस मैच में भी चला, हालांकि स्पीड बहुत धीमी रही. उन्होंने अपनी 66 रनों की पारी में मात्र एक चौका लगाया.
KL Rahul World Cup 2023 Records: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा दिया है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से फाइनल में सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. वह 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में यह उपलब्धि हासिल की. राहुल ने 86 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. ये सबसे धीमा अर्धशतक भी रहा.
बता दें कि भारतीय टीम से रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिरने के बाद राहुल बल्लेबाजी करने आए. उसके बाद उन्होंने विराट कोहली से हाथ मिलाया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. राहुल के नाम वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. बेंगलुरु में जन्मे राहुल ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी 39, 27 और नाबाद 34 रन की उपयोगी पारी खेली.
'केएल राहुल ने 10 पारियों में 452 रन बनाए'
राहुल ने विश्व कप में कुल 11 मैच में 10 पारियां खेलीं. चार बार नॉट आउट लौटे. 498 गेंदों पर 452 रन बनाए. हाई स्कोर 102 रन का रहा. 75.33 का एवरेज स्कोर और 90.76 का स्ट्राइक रेट रहा. राहुल ने कुल एक शतक और दो अर्धशतक लगाए. उन्होंने 38 चौके और 9 छक्के लगाए. राहुल की नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीता था. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 62 गेंदों में तूफानी शतक लगाया.
'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बनाए थे नाबाद 97 रन'
राहुल ने पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला. उन्होंने 115 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए. 8 चौके और दो छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 84.34 का रहा. राहुल प्लेयर ऑफ द मैच बने. राहुल को 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था. टीम इंडिया ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









