
KL Rahul Team India Captain for Sri lanka Series: केएल राहुल होंगे भारतीय कप्तान? इस दौरे पर नहीं जाएंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह
AajTak
KL Rahul Team India Captain for Sri lanka Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद इस समय भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है. इस दौरान शुभमन गिल कमान संभाल रहे हैं और कोहली-रोहित समेत वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 13 प्लेयर आराम कर रहे हैं. इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है.
KL Rahul Team India Captain for Sri lanka Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले ही महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतकर इतिहास रचा है. चैम्पियन बनने के बाद रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 12 खिलाड़ी आराम कर रहे हैं.
जबकि शुभमन गिल की कप्तानी में युवाओं की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं. इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 वनडे और 3 ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
रोहित-कोहली को मिल सकता है आराम
भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा और आखिरी मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा. हालांकि इसका शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है. मगर इससे पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद रोहित-कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
श्रीलंका दौरे पर ये हो सकते हैं कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









