
KL Rahul Team India: फॉर्म के साथ उप-कप्तानी भी गई... 2 साल से रनों के इंतजार में KL राहुल, लग रही फ्लॉप पारियों की झड़ी
AajTak
केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच अपनी उप-कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है. वह लंबे वक्त से बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं और फैन्स सवाल खड़े कर रहे हैं कि वह अभी तक टीम इंडिया का हिस्सा क्यों हैं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस बुरे वक्त में केएल राहुल का साथ दिया है.
दिल्ली टेस्ट खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बाकी बचे दो टेस्ट के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया. टीम में कुछ बदलाव नहीं था, सिर्फ जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद टीम के साथ वापस जुड़े थे. लेकिन कुछ देर के बाद हर किसी का ध्यान केएल राहुल के नाम पर गया, क्योंकि अबकी बार उनके नाम के आगे उप-कप्तान नहीं लगा था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैच में वह उप-कप्तान थे, लेकिन यहां ऐसा नहीं था. खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को टीम से बाहर करने की मांग हो रही है, लेकिन मैनेजमेंट उनके साथ है. हालांकि, सेलेक्टर्स ने केएल राहुल को उप-कप्तानी से हटाकर यह संदेश भी दे दिया है कि अगर फॉर्म नहीं लौटी तो आगे चिंताएं ज्यादा बढ़ सकती हैं.
पहले फॉर्म गई और अब उप-कप्तानी... केएल राहुल इससे पहले वनडे और टी-20 टीम में भी उप-कप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण वहां भी उनसे पद छीना गया था. अब टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा हुआ है, वरना एक वक्त पर रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कमान संभालने वाले दावेदारों की लिस्ट में केएल राहुल का भी नाम था. उन्होंने कुछ वनडे, टी-20 और टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी भी की. लेकिन खुद की फॉर्म को वह बरकरार नहीं रख पाए, ऐसे में लीडरशिप का भरोसा भी टूटता गया.
क्लिक करें: केएल राहुल पर मेहरबानी क्यों और कब तक? क्या चुनिंदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करती है टीम इंडिया
वनडे और टी-20 में अब उप-कप्तानी, कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंप दी गई, जो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी टेस्ट में किसी को उप-कप्तान नहीं बनाया गया है और इसका फैसला कप्तान रोहित शर्मा पर छोड़ा गया है. अगर मौजूदा फॉर्म को देखें तो रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा ऐसे प्लेयर लगते हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दोनों ही टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों का भरोसा जीतते हैं.
कब से फ्लॉप हो रहे हैं केएल राहुल केएल राहुल करीब 2 साल से रनों के सूखे से जूझ रहे हैं, ऐसा नहीं है कि इस बीच उन्होंने बिल्कुल भी स्कोर नहीं किया है. टी-20 और वनडे मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक निकले हैं, लेकिन यहां उनका धीमा स्ट्राइक रेट निशाने पर रहा है और कई बार इसका खामियाजा भी टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









