
KL Rahul Team India: ‘कोई कन्फ्यूजन, चिंता नहीं है…’, राहुल द्रविड़ ने कर दिया साफ केएल राहुल को बाहर नहीं करेगी टीम इंडिया
AajTak
टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल की फॉर्म पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले साफ किया है कि टीम केएल राहुल के साथ खड़ी है. हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, जानिए...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक दमदार रहा है और 2 मैच जीत के साथ वह सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच होना है, यहां जीत हासिल करने के बाद सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. लेकिन इस मिशन में एक चिंता और है, वो है केएल राहुल की बल्लेबाजी जिसने शुरुआती तीन मैच में चिंता को बढ़ा दिया है.
लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या केएल राहुल को प्लेइंग-11 में जगह मिलनी चाहिए या नहीं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, ऐसे में उनसे केएल राहुल से जुड़ा सवाल जरूर हुआ. राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि केएल राहुल के साथ टीम मैनेजमेंट का पूरा सपोर्ट है, ऐसे में उनके खेलने को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है.
क्लिक करें: ‘स्पिनर था या बैट्समैन…’, बाबर को लेकर अमित मिश्रा-शाहिद आफरीदी में वार-पलटवार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘मेरे और रोहित शर्मा में कोई भी कन्फ्यूजन नहीं है कि हमारे लिए कौन ओपन करेगा, हमें पता है कि केएल राहुल कितना प्रभाव डाल सकते हैं. केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह दमदार वापसी करेंगे. इस तरह की कंडीशन दुनियाभर के ओपनर्स के लिए चिंता का विषय रही हैं.’
राहुल द्रविड़ बोले कि हमारे एक्शन और शब्द यह बताते हैं कि हम केएल राहुल के साथ हैं. अभी के हालात में हम कुछ वक्त ले सकते हैं, ऐसे में चिंता का कोई विषय नहीं है. हमें मालूम है कि वह हमारे लिए कितने अहम प्लेयर हैं. राहुल द्रविड़ के बयान से साफ है कि टीम इंडिया का प्लेइंग-11 में बदलाव करने का कोई इरादा नहीं है और बांग्लादेश के खिलाफ भी केएल राहुल ही ओपनिंग करते नज़र आएंगे.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में केएल राहुल का बुरा दौर बता दें कि अभी तक टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं, इनमें से दो में जीत और एक में हार नसीब हुई है. तीनों ही च में केएल राहुल सुपर-फ्लॉप रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4, नीदरलैंड्स के खिलाफ 9 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 रन बनाए हैं. यही कारण है कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग हो रही है और उनकी जगह ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाने को कहा जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









