
KL Rahul, Team India: ‘कप्तान’ ही ना हो जाए टीम से बाहर! धवन फॉर्म में, रोहित आए तो राहुल का क्या होगा?
AajTak
भारत की अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के साथ होनी है लेकिन निगाहें वर्ल्डकप पर टिकी हुई हैं. कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में मिली 0-3 की हार ने कई सवाल खड़े किए हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल खुद केएल राहुल को लेकर खड़ा होता है.
KL Rahul, Team India: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया का मंथन जारी है. भारत की अगली सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के साथ होनी है लेकिन निगाहें वर्ल्डकप पर टिकी हुई हैं. कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में मिली 0-3 की हार ने कई सवाल खड़े किए हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल खुद केएल राहुल को लेकर खड़ा होता है. जब रोहित शर्मा की वापसी होगी, तो केएल राहुल का टीम में क्या रोल होगा? दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए शिखर धवन की टीम में वापसी हुई थी. रोहित शर्मा चोट की वजह से नहीं खेल पाए, ऐसे में शिखर धवन के साथ ओपनिंग के लिए केएल राहुल की जगह फिक्स हो गई थी. लेकिन अब जब अगली सीरीज़ में रोहित शर्मा वापस आएंगे, तब उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा ये भी एक सवाल है. क्योंकि शिखर धवन ने जैसे टीम में वापसी की है और रन बनाए हैं, उन्हें टीम से बाहर करना मुश्किल होगा. यानी फैन्स को एक बार फिर से रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिखेगी. वर्ल्डकप के लिए गब्बर और हिटमैन की जोड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है. शिखर धवन, रोहित शर्मा की ओपनिंग पार्टनरशिप: कुल मैच: 110, रन: 4978, औसत: 45.66, शतकीय साझेदारी: 17, सर्वाधिक स्कोर: 210

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










