
KL Rahul T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल के रिकॉर्ड का पोस्टमॉर्टम, बड़ी टीमों के खिलाफ फिसड्डी
AajTak
टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ. इसके बाद उन्हें जिम्बाव्बे दौरे पर वनडे सीरीज खिलाने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुन लिया गया था. मगर सेलेक्टर्स ने राहुल का वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ ये बेहद खराब रिकॉर्ड नहीं देखा.
KL Rahul T20 World Cup 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रनों का अंबार लगाने और ऑरेंज कैप धारी नाम फेमस केएल राहुल इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनकर ऑस्ट्रेलिया गए थे. पिछले वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट में रिकॉर्ड देखें तो फैन्स को उनसे बेहद कम ही उम्मीद थी कि वे बड़ी टीमों के खिलाफ कमाल दिखा पाएंगे.
आखिरकार हुआ भी कुछ वैसा ही. फैन्स की उम्मीदों के मुताबिक ही केएल राहुल बड़ी टीमों और बड़े मैचों में पीठ दिखाकर भागते नजर आए. ग्रुप स्टेज तक तो ठीक था, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उम्मीद थी कि राहुल अपना आईपीएल वाला कमाल दिखाएंगे, पर यहां भी उम्मीद बेमानी साबित हुई.
सेलेक्टर्स को राहुल का ये वर्ल्ड कप रिकॉर्ड देखना था
टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ. इसके बाद उन्हें जिम्बाव्बे दौरे पर वनडे सीरीज खिलाने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुन लिया गया था. सेलेक्शन कमेटी को केएल राहुल को टीम में शामिल करने से पहले उनका टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड देखना चाहिए था.
दरअसल, अब तक के टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड में केएल राहुल ने ICC टी20 रैंकिंग की टॉप-8 टीमों के खिलाफ एक भी बार 20 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं. यानी रिकॉर्ड ये बताते हैं कि राहुल हमेशा ही बड़ी टीमों के खिलाफ भारतीय टीम को मझधार में छोड़कर भाग खड़े होते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने अब तक 11 मैच खेले, जिसमें 32.20 की औसत से 322 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल ने 5 फिफ्टी भी लगाईं. मगर आप कहेंगे कि यह रिकॉर्ड तो अच्छा है, लेकिन बता दें कि यह सभी फिफ्टी छोटी टीमों के खिलाफ लगाई हैं. राहुल ने पांचों फिफ्टी अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जमाई हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









