
KL Rahul T20 World Cup 2022: केएल राहुल बड़े मैच में फिर फेल, फैन्स बोले- टीम से तुरंत बाहर करो
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में खेला गया. इसमें भारतीय ओपनर केएल राहुल का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला. वो एक बार फिर बड़ी टीम और बड़े मैच में फ्लॉप रहे. सोशल मीडिया पर फैन्स ने राहुल को जमकर ट्रोल किया...
KL Rahul T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल एक बार फिर बड़े मैच में फ्लॉप साबित हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के सेमीफाइनल में राहुल से फैन्स को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने फिर से निराश किया. राहुल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
दरअसल, केएल राहुल की ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत बेहद खराब रही थी. उन्होंने शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए थे. मगर इसके बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो फिफ्टी लगाई.
इस तरह कैच आउट होकर चलते बने राहुल
इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी. ऐसे में राहुल से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं. राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस बड़े मैच में 5 गेंदें खेलीं और सिर्फ 5 रन बनाए. उन्हें क्रिस वोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया.
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें...
'राहुल को भारतीय टीम से तुरंत बाहर करें'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










