
KL Rahul Shreyas Iyer: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं केएल राहुल और श्रेयस अय्यर
AajTak
एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना है. इसके बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से खेला जाएगा. मगर उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के दो स्टार प्लेयर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं...
KL Rahul Shreyas Iyer: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट और सर्जरी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे स्टार प्लेयर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों की एशिया कप से वापसी हो सकती है.
मगर अब रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आया है कि यह दोनों पूरी तरह फिट नहीं हैं और एशिया कप से बाहर हो सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो फिर इन दोनों का वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल होगा. बता दें कि एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना है. पाकिस्तान में 4 और बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे.
एशिया कप से बाहर हो सकते हैं राहुल-श्रेयस
क्रिकबज ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि राहुल और अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में दोनों को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है. बता दें कि एशिया कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है.
वैसे राहुल और श्रेयस लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फिटनेस के बारे में जानकारी देते रहे हैं. अब मुश्किल यह है कि यदि दोनों एशिया कप से बाहर होते हैं, तो उन दोनों का वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल होगा. दरअसल, एशिया कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलना है.
इस सीरीज में दोनों को मौका दिया जा सकता है. मगर तीन मैचों में खुद को वर्ल्ड कप के लिए फिट साबित करना बेहद मुश्किल होगा. साथ ही इन तीन वनडे मैचों से दोनों प्लेयर के सामने खुद की फॉर्म को भी साबित करना मुश्किल होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









