
KL Rahul, Rishabh Pant: सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और ऋषभ पंत... दलीप ट्रॉफी में इन पर रहेंगी नजरें, किसकी होगी भारतीय टीम में एंट्री?
AajTak
अगले महीने से शुरू होने वाले भारतीय घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में 4 टीमें उतरेंगी. टूर्नामेंट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन नहीं खेलेंगे. जबकि संजू सैमसन, रिंकू सिंह और पृथ्वी शॉ को चुना ही नहीं गया है. चोट के चलते स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टूर्नामेंट से बाहर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले यह टूर्नामेंट काफी अहम है...
KL Rahul, Rishabh Pant: भारतीय घरेलू दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर को होने वाला है. इसमें 4 टीमें उतरेंगी, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सभी स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को इस टूर्नामेंट में खेलने से छूट मिली है. यानी यह टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.
जबकि संजू सैमसन, रिंकू सिंह और पृथ्वी शॉ को चुना ही नहीं गया है. चोट के चलते स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टूर्नामेंट से बाहर हैं. सितंबर में ही भारतीय टीम को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है.
इन 7 खिलाड़ियों पर होंगी खास नजरें
इसी के चलते दलीप ट्रॉफी में 7 ऐसे खिलाड़ियों पर खास नजरें रहने वाली हैं, जो भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं या फिर वापसी करना चाहते हैं. जबकि कुछ पर अपनी फॉर्म साबित करने का दबाव होगा. यह सातों प्लेयर शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और ईशान किशन हैं.
यह सभी बल्लेबाज हैं, जबकि राहुल, पंत और ईशान विकेटकीपर भी हैं. पंत पर सामने कार एक्सीडेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लायक फिटनेस साबित करने का दबाव होगा. हालांकि उन्होंने टी20 और वनडे मैच खेल लिए हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर भारतीय टीम में वापसी के लिए दमदार प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा.
सूर्या के सामने टेस्ट टीम में जगह बनाने की चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









