
KL Rahul on Sanjiv Goenka: संजीव गोयनका से तकरार के बाद पहली बार बोले LSG कप्तान केएल राहुल, कह दी ये बातें, VIDEO
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल की हाल में टीम मालिक संजीव गोयनका से जो बातचीत हुई थी, उसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें केएल राहुल ने टीम मालिक के बारे में कई बातें कीं.
KL Rahul on Sanjiv Goenka Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का मैच नंबर 57 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH) की बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 8 मई को हुआ था. इस मुकाबले में SRH ने LSG को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं इस मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच जो बातचीत हुई थी, उसे लेकर तमाम कयास लगाए गए थे.
अब इस तकरार के करीब एक सप्ताह बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका को लेकर केएल राहुल का एक वीडियो चर्चा में हैं. इस वीडियो में केएल राहुल ने 8 मई को हुई कथित तकरार के बाद पहली बार एक वीडियो में टीम के मालिक संजीव गोयनका और लखनऊ टीम को लेकर बातें की हैं. वहीं उन्होंने दर्शकों से यह आह्वान किया कि वे टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम जरूर आएं.
"We are trying to build a really solid & competitive franchise" - @klrahul on building a squad with the blend of experience & youth! 👏🏼🫡 Watch him in action in this #Race2PlayoffsWeekOnStar as he takes on Delhi at their home ground tonight! ⚔️ How will the skipper of Lucknow… pic.twitter.com/R58dwyaBh4
केएल राहुल ने इस वीडियो में कहा कि पिछले दो साल बतौर नई फ्रेंचाइजी हमारे लिए अच्छे गए हैं. हमारे पास टीम में नए कोच जस्टिन लेंगर हैं. इसके साथ ही हमारे साथ टीम मालिक के तौर पर संजीव गोयनका हैं, उनके द्वारा बहुत ही कंपीटेटिव फ्रेंचाइजी बनाई गई है. टीम का बैलैंस शानदार है.
केएल राहुल ने आगे वीडियो में फैन्स को संबोधित करते हुए कहा कि टीम का सपोर्ट करने जरूर आएं, जैसा कि आपने पहले किया है. आप जब तेज आवाज में टीम को चीयर करते हैं तो उससे एक बड़ा अंतर पैदा होता है.
इससे पहले केएल राहुल को लेकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि टीम मालिक संजीव गोयनका से विवाद के बाद टीम से रिलीज किया जा सकता है. वहीं यह भी कहा जा रहा कि उन्हें संभवत: आगे के मैचों में कप्तानी नहीं करवाई जाएगी. दरअसल, उस मैच के बाद संजीव गोयनका के व्यवहार पर सवाल उठ रहे थे. SRH बनाम LSG मैच के बाद केएल राहुल संजीव गोयनका के सामने असहाय दिखे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









