
KL Rahul ODI World Cup 2023: सुनील शेट्टी के दामाद का वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल, ऐसे होगा पत्ता साफ!
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने को लेकर काफी प्लेयर अपना दम दिखा रहे हैं. जबकि केएल राहुल चोट से उबर रहे हैं. उनके लिए टीम में जगह बना पाना बेहद मुश्किल लग रहा है...
KL Rahul ODI World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल कुछ समय पहले ही जारी किया है. शेड्यूल जारी होते ही सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. दुनियाभर में हर एक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह वर्ल्ड कप खेले और टीम को चैम्पियन भी बनाए.
अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए अब भारतीय खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है. जिन खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है या अभी खेल रहे हैं, उनके सामने अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने का बड़ा दबाव है.
अय्यर, राहुल, बुमराह चोट से जूझ रहे हैं
दूसरी ओर कार एक्सीडेंट के बाद रिकवर हो रहे ऋषभ पंत के अलावा चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर समेत बाकी खिलाड़ियों के सामने जल्द ठीक होकर टीम में लौटने का दबाव है. इतना ही नहीं, बल्कि ठीक होने के बाद इन सभी को अपना शानदार प्रदर्शन भी दिखाना होगा.
इन सभी में सबसे ज्यादा दबाव केएल राहुल पर होगा. IPL 2023 में एक मैच के दौरान चोटिल होने के बाद राहुल की जांघ की सर्जरी हुई. अब वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं. राहुल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लगता है कि राहुल जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं.
राहुल का बतौर ओपनर आना बेहद मुश्किल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










