
KL Rahul ODI World Cup 2023: केएल राहुल टीम इंडिया में आए तो खेलेंगे कहां... क्या वर्ल्ड कप का मिलेगा टिकट?
AajTak
ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब लगभग दो महीने का समय बचा हुआ है. वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट है. ऋषभ पंत वर्ल्ड कप की रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं, वहीं केएल राहुल भी इंजरी से जूझ रहे हैं.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में लगभग दो महीने का समय बचा हुआ है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. ऐसा पहली बार हो जा रहा हो जब भारत अकेले ही ओडीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट है. ऋषभ पंत चोटिल होने के चलते काफी समय से एक्शन से दूर हैं और उनके इस विश्व कप में खेलने की तनिक भी संभावना नहीं है. ऐसे में विकेटकीपिंग स्पॉट को लेकर ईशान किशन, केएल राहुल और संजू सैमसन अपनी दावेदारी जता रहे हैं.
राहुल विकेटकीपिंग के लिए क्या होंगे फिट?
हालांकि यहां पर भी एक पेंच है. केएल राहुल को इंजरी हो रखी है और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में बाताया था कि केएल राहुल ने नेट्स पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी है और फिलहाल स्ट्रेंथ एवं फिटनेस ड्रिल कर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति से संतुष्ट है. 31 साल के राहुल आने वाले दिनों में स्किल, ताकत और कंडीशनिंग के मामले अपनी तीव्रता को बढ़ाएंगे.
देखा जाए तो केएल राहुल के एशिया कप 2023 के जरिए भारतीय टीम में वापसी की संभावना जताई जा रही है. यदि केएल राहुल फिट हो जाते हैं तो वह निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप टीम का पार्ट होंगे, लेकिन सवाल यह है कि वह विकेटकीपिंग करने के लिए कितने फिट होंगे. राहुल को आईपीएल 2023 के दौरान दाएं जांघ में चोट लग गई थी और फिर उनकी सर्जरी भी हुई.
...तो संजू/ ईशान को मिलेगा चांस!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









