
KL Rahul Ishan Kishan: राष्ट्रगान के समय ईशान किशन पर मधुमक्खी का हमला, केएल राहुल की इस हरकत ने फैन्स का दिल जीता
AajTak
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से हराया. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. गुरुवार को हरारे में हुए पहले मैच से ठीक पहले नेशनल एंथम के दौरान केएल राहुल और ईशान किशन के साथ एक वाकया हुआ. ईशान पर मधुमक्खी ने हमला किया. जबकि राहुल ने फैन्स का दिल जीत लिया...
KL Rahul Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया है. यह मुकाबला गुरुवार (18 अगस्त) को हरारे में खेला गया था. इसी के साथ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पहले मुकाबले में राष्ट्रगान के दौरान भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल और ईशान किशन के साथ कुछ ऐसे वाकये हुए, जिसने उन्हें ट्रेंड में ला दिया है. राहुल ने तो एक ऐसा काम किया, जिससे लोग उनके फैन हो गए. भारतीय यूजर्स ने कहा कि हमें राहुल पर गर्व है. वहीं, विकेटकीपर बैटर ईशान किशन के साथ राष्ट्रगान के समय ऐसा वाकया हुआ, जिससे लोग उनके मजे लेने लगे.
केएल राहुल ने इस तरह फैन्स का दिल जीता
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से ठीक पहले दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए लाइन में खड़ी थीं. इसी दौरान पहले जिम्बाब्वे का नेशनल एंथम बजा. इसी दौरान केएल राहुल को च्विंगम खाते देखा गया. तभी राहुल ने भारतीय नेशनल एंथम से पहले च्विंगम कों निकालकर फेंक दिया.
यह वाकया कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इस पर लोगों ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की और कहा कि हमें राहुल पर गर्व है.
KL Rahul took out the Chewing Gum from his Mouth before National Anthem 🇮🇳❤️ Proud of You @klrahul ❤️🔥#INDvsZIM | #CricketTwitter pic.twitter.com/erBYx16auA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









