
KL Rahul India vs Australia: केएल राहुल पर मेहरबानी क्यों और कब तक? क्या चुनिंदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करती है टीम इंडिया
AajTak
केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उपकप्तान बनाया गया, मगर उन्होंने बैटिंग में बेहद निराश किया. तीन पारियों में वो सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं. बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया, जिसमें राहुल को बनाए रखा. खराब प्रदर्शन के बावजूद कप्तान और कोच भी सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं...
KL Rahul India vs Australia: केएल राहुल, एक ऐसा नाम, जो भारतीय क्रिकेट टीम में किसी ना किसी रूप में बना रहता है. बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर केएल राहुल को वनडे में बतौर विकेटकीपर खिलाया गया. इसका खामियाजा वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईशान किशन को भुगतना पड़ा. उन्हें राहुल के लिए बाहर बैठाया गया.
अब ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हो रहा है. शादी के बाद टीम में लौटे राहुल को सीधे नागपुर टेस्ट में बतौर ओपनर मौका दिया गया. इस बार वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले और लगातार ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने वाले शुभमन गिल को राहुल के लिए बाहर बैठाया गया.
राहुल को लगातार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है. टीम उनकी वजह से कई बार मुश्किलों में फंसी है. ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में शुभमन गिल को बाहर बैठाकर राहुल को मौका दिया गया. नतीजा फैन्स की उम्मीदों के मुताबिक ही हुआ. एक बार फिर राहुल फ्लॉप साबित हुए.
पिछली 11 टेस्ट पारियों में सिर्फ 175 रन बनाए
30 साल के राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उपकप्तान बनाया गया, मगर उन्होंने शुरुआती दो मैचों में बेहद निराश किया है. तीन पारियों में वो सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं. आप यह मत सोचिए कि सिर्फ तीन पारियों के कारण ही फैन्स राहुल को बाहर करने की बात कर रहे हैं.
बता दें कि राहुल का यह बेहद खराब फॉर्म जनवरी 2022 से ही जारी है. तब से अब तक राहुल ने 6 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 11 पारियों में सिर्फ 175 रन बनाए हैं. जबकि अक्षर पटेल ने पिछली तीन पारियों में ही 158 रन जमा दिए हैं. ऐसे में राहुल की फॉर्म को आप समझ सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











