
KL Rahul Ind Vs Zim: ‘स्कूल गया भाड़ में…’, जब जिम्बाब्वे में केएल राहुल से मिलने पहुंचा स्टूडेंट, Video
AajTak
भारतीय टीम जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज़ खेल रही है. टीम इंडिया के पहले मैच की पूर्व संध्या एक स्कूली फैन कप्तान केएल राहुल से मिलने पहुंचा. यहां उसने बताया कि वह स्कूल छोड़कर भी मैच देखने आएगा, जिसपर उसे केएल राहुल ने मज़े की सलाह दी. बता दें कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे खेलने हैं.
क्रिकेट के लिए भारतीय फैन्स की दीवानगी देखने लायक होती है, दुनिया में कहीं भी भारतीय टीम खेल रही हो फैन्स पहुंच ही जाते हैं. इस वक्त टीम इंडिया जिम्बाब्वे के हरारे में है और वहां पर वनडे सीरीज़ खेल रही है. यहां जब पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही थी, तब एक फैन टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल से मिलने पहुंचा. यहां फैन ने सभी प्लेयर्स के साथ फोटो क्लिक करवाई और इसी दौरान कप्तान केएल राहुल ने उस फैन से कहा कि वो मैच देखने के लिए स्कूल बंक ना करे. जिसपर बच्चे ने रिप्लाई दिया कि स्कूल गया भाड़ में. इसके बाद हर किसी की हंसी छूट गई. दरअसल, ये पूरा वाक्या टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के वक्त हुआ. जब एक स्कूली बच्चा यहां पहुंचा और उसने केएल राहुल, ईशान किशन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई. केएल राहुल ने इसी दौरान फैन से पूछा कि मैच देखने आओगे. जिसपर बच्चे ने जवाब दिया, ‘हां आएंगे, स्कूल गया भाड़ में’.
इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि अरे, मैच के लिए स्कूल बंक मत करना. जिसपर बच्चे ने कहा कि कल स्कूल में कुछ खास नहीं है, वैसे भी इसलिए आ सकते हैं. 6 साल बाद जिम्बाब्वे पहुंची है टीम इंडिया आपको बता दें कि टीम इंडिया करीब 6 साल के बाद जिम्बाब्वे पहुंची है. भारतीय टीम अक्सर बड़े देशों के साथ खेलती है, ऐसे में यहां टीम इंडिया की एक तरह से बी टीम पहुंची हैं. हाल ही के वक्त में काफी देखा गया है कि टीम इंडिया इसी तरह दो दौरे एक साथ करती है. एक तरफ यहां वनडे सीरीज चल रही है, तो दूसरी तरफ एशिया कप की तैयारी चल रही है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









