
KL Rahul Ind Vs Zim: पहले वनडे में कौन करेगा ओपनिंग? क्यों कप्तान केएल राहुल के लिए तैयारी का बेहतर मौका
AajTak
भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को पहला वनडे मैच खेलना है. टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथ में है, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में ओपनिंग कौन करेगा. भविष्य की तैयारियों को देखा जाए तो शिखर धवन के साथ केएल राहुल का ओपनिंग करना ही सबसे मुनासिब है.
टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया एक नए मिशन के लिए तैयार है. 18 अगस्त (गुरुवार) टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज कर रही है. कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में हो रही इस सीरीज़ पर हर किसी की नज़रें हैं, क्योंकि भविष्य की तैयारियों को देखते हुए यह मौका काफी अहम होने वाला है. इस सीरीज़ को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी है कि उप-कप्तान शिखर धवन के साथ ओपनिंग कौन करेगा. क्योंकि जब केएल राहुल ब्रेक पर थे, उस वक्त तक शुभमन गिल ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला था. हाल ही में जब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ खत्म हुई, तब उसमें शुभमन और शिखर की जोड़ी ही ओपनिंग करने आई थी. लेकिन अब केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है, ऐसे में तय माना जा रहा है कि वही शिखर धवन के जोड़ीदार होंगे. हालांकि, केएल राहुल कप्तान हैं और इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच बने वीवीएस लक्ष्मण कुछ चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं जिसमें केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है.क्यों केएल राहुल का ओपनिंग करना है ज़रूरी? केएल राहुल आईपीएल 2022 के बाद से कोई भी मैच नहीं खेले हैं, क्योंकि वह चोट या कोरोना से जूझ रहे थे. केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में कप्तानी करनी थी, लेकिन उन्हें चोट लग गई और वह दौरे से बाहर हो गए. इसके बाद वह इंग्लैंड दौरे से भी दूर रहे और जब वेस्टइंडीज़ टीम को रवाना होना था तब उन्हें कोरोना हो गया था. ऐसे में केएल राहुल को रंग में वापस लौटने के लिए एक अच्छी प्रैक्टिस की ज़रूरत है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज़ में अगर केएल राहुल ओपनिंग करने आते हैं, तो उनके पास लंबा वक्त रहेगा कि वह पारी को आगे बढ़ाएं और साथ ही साथ अपनी फॉर्म को पा लें. क्योंकि टीम इंडिया के लिए केएल राहुल का फॉर्म में होना ज़रूरी है. जिम्बाब्वे दौरे के ठीक बाद एशिया कप शुरू होना है, जहां केएल राहुल ही कप्तान रोहित शर्मा के साथ टी-20 मैचों में ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे होंगे. ऐसे में टीम इंडिया के मिशन एशिया कप के लिए केएल राहुल का रंग में आना ज़रूरी है. भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









