
KL Rahul IND Vs SA Series: अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत बने कप्तान
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज होनी है. पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के दो प्लेयर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं....
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में 5 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है. इसका पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.
टीम के कप्तान केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब ऋषभ पंत टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है. हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि केएल राहुल की जगह किसे स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है.
क्या कहा बीसीसीआई ने?
बीसीसीआई ने बताया कि केएल राहुल को राइट ग्रोइन इंज्युरी (पेट और जांघ के बीच का हिस्सा चोटिल) हुई है. जबकि कुलदीप यादव को नेट प्रैक्टिस में बैटिंग के दौरान राइट हैंड में चोट लगी है. ऐसे में चोट के चलते दोनों प्लेयर सीरीज से बाहर हो गए हैं. सेलेक्शन कमेटी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है.
NEWS 🚨- KL Rahul and Kuldeep Yadav ruled out of #INDvSA series owing to injury. The All-India Senior Selection Committee has named wicket-keeper Rishabh Pant as Captain and Hardik Pandya as vice-captain for the home series against South Africa @Paytm #INDvSA
बीसीसीआई ने कहा कि सेलेक्शन कमेटी ने अभी राहुल और कुलदीप के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. ये दोनों प्लेयर अब सीधे नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरु को रिपोर्ट करेंगे. फिर जांच के बाद ही दोंनों के भविष्य पर कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









