
KL Rahul, IND vs ENG Rajkot Test: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका... तीसरे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लगा है. यह झटका स्टार प्लेयर केएल राहुल ने दिया है. चोट से जूझ रहे राहुल तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे.
KL Rahul, IND vs ENG Rajkot Test: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले एक और तगड़ा झटका लगा है. यह झटका स्टार प्लेयर केएल राहुल ने दिया है. चोट से जूझ रहे राहुल तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा. केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है.
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. केएल राहुल ने पहला टेस्ट खेला था, जिसमें वो चोटिल हुए थे. पहले टेस्ट के दौरान राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. अब तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे.
राहुल और जडेजा को फिटनेस साबित करनी होगा
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. इसमें विराट कोहली का नाम नहीं था, जिन्होंने निजी कारणों से ब्रेक लिया है.
बीसीसीआई ने साफ कहा था कि राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें फिटनेस साबित करनी होगी, तभी वो मैच खेल सकेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि वो चौथे टेस्ट में खेल सकेंगे.
फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके राहुल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









