
KL Rahul Ind vs Eng: केएल राहुल इंग्लैंड दौरे से हुए बाहर! इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी
AajTak
केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. अब उनका पूरे दौरे से बाहर हो जाना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले ही तगड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर हो सकते हैं. राहुल अब इलाज के लिए जर्मनी का रुख करेंगे. इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक टेस्ट, तीन वनडे एवं तीन टी20 मैच खेलने हैं.
रोहित शर्मा भी इंग्लैंड नहीं गए
गुरुवार सुबह जब टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एक जत्था मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ, तब केएल राहुल उनमें से नहीं थे. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी इंग्लैंड पहुंचने वाले पहले जत्थे का पार्ट नहीं थे. रोहित शर्मा के 20 तारीख को ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और के साथ ब्रिटेन जाने की उम्मीद है.
बुधवार शाम आयरलैंड दौरे के लिए घोषित टी20 टीम भी 20 जून को रवाना होगी. रोहित अभी-अभी अपने परिवार के साथ छुट्टी से लौटे हैं और उनके दूसरे बैच के साथ सोमवार रात बेंगलुरु से रवाना होने की उम्मीद है.
राहुल सभी सातों मैच से बाहर!
रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के रिप्लेसमेंट का टीम प्रबंधन से अनुरोध नहीं किया गया है. यदि राहुल का रिप्लेसमेंट मांगा जाता तो उस स्थिति में मयंक अग्रवाल को टीम में रखा जाता. अब चयनकर्ताओं को दौरे के लिए उप-कप्तान की घोषणा करनी होगी, क्योंकि राहुल लगभग सभी सातों मैच से बाहर हो गए हैं. एजबेस्टन टेस्ट के बाद भारत को 7-17 जुलाई के दौरान एकदिवसीय और टी20 सीरीज खेलनी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









