
KL Rahul Fitness Update: इंग्लैंड टेस्ट से बाहर होंगे केएल राहुल? फिटनेस पर संकट, देना होगा टेस्ट!
AajTak
टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है. अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है. टीम का स्टार प्लेयर इस मैच में खेलेगा या नहीं, यह अभी तय नहीं है.
टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है. कई बड़े सितारे इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं, केएल राहुल भी इन्हीं में से हैं. केएल राहुल (KL Rahul) को पहले इस सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन चोट की वजह से वह ऐन वक्त पर बाहर हो गए. अब केएल राहुल के इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में हिस्सा लेने पर संकट बरकरार है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के लिए जब टीम जाएगी उससे पहले केएल राहुल का फिटनेस टेस्ट हो सकता है. अगर केएल राहुल फिटनेस टेस्ट पास करते हैं, तो वह इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी रिकवरी का इंतज़ार किया जाएगा.
बता दें कि केएल राहुल को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी, हालांकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रही सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया था. लेकिन पहले टी-20 से ठीक एक दिन पहले केएल राहुल ने सीरीज़ से नाम वापस ले लिया.
टीम इंडिया को एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, जो पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज़ का बचा हुआ ही एक मैच है. टीम इंडिया इस सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही है. अगर केएल राहुल की बात करें तो वह पिछले कुछ वक्त से लगातार चोटिल ही होते जा रहे हैं और बार-बार टीम से अंदर-बाहर होना हो रहा है.
केएल राहुल साउथ अफ्रीका सीरीज़ से पहले भी चोट की वजह से न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज़, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं. वह टॉप ऑर्डर में टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं, साथ ही लीडरशिप रोल का भी हिस्सा हैं. ऐसे में केएल राहुल की रिकवरी पर हर किसी की नज़र है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








