
KL Rahul Covid-19 Positive: NCA में लेक्चर दे रहे थे राहुल, निकले कोविड पॉजिटिव, विंडीज दौरे का क्या होगा?
AajTak
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. राहुल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पर एक बार फिर मुसीबत आन पड़ी है. अब केएल राहुल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने एपेक्स काउंसिल की मीटिंग के बाद इस बात की जानकारी दी थी. केएल राहुल को विंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, ऐसे में उनका पॉजिटिव पाया जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
राहुल का विंडीज दौरे से पहले रविवार को फिटनेस टेस्ट होना था, ऐसे में शायद ही अब उसमें भाग ले पाएं. गौरतलब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए राहुल को फिटनेस हासिल करने की शर्तों पर ही टीम में शामिल किया गया. अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद केएल राहुल के विंडीज का दौरा करने की भी संभावना काफी कम लग रही है.
लेक्चर देते हुए दिखे थे राहुल
राहुल गुरुवार को ही एनसीए में कोचिंग सर्टिफिकेट का कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को लेक्चर देते हुए दिखाई दिए थे. एनसीए चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने इसे लेकर ट्वीट में लिखा था, 'एनसीए में लेवल -3 कोच पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को संबोधित करने के लिए आपको धन्यवाद केएल राहुल. एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में आपके अलग-अलग अनुभवों को सुनने से निश्चित रूप से इन्हें अपने करियर में सीखने, सुधार करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी.'
रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे राहुल
राहुल की जर्मनी में स्पोर्टस हर्निया की सफल इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह नितिन पटेल की देखरेख में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे. एनसीए में राहुल ने हाल ही में एनसीए में अभ्यास करते हुए ट्रेनिंग करते हुए अपना वीडियो साझा किया था. साथ ही नेट्स में वह दिग्गज भारतीय महिला बॉलर झूलन गोस्वामी की गेंदों पर भी जमकर शॉट्स लगाते हुए दिखाई दिए थे. इन चीजों से संकेत मिलता था कि राहुल अब पूरी तरह फिट हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं. लेकिन अब राहुल की किस्मत ने एक बार फिर धोखा दे दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








