
KL Rahul Athiya Shetty Wedding: आलिया भट्ट से काजोल... विराट कोहली से सूर्यकुमार यादव... केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पर लगा बधाइयों का तांता
AajTak
केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एकदूसरे को 3 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे थे. मगर अब दोनों हमेशा के लिए एकदूसरे के हो गए हैं. उनकी शादी सीक्रेट तरीके से हुई. इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा खेल जगत से भी कई दिग्गजों ने राहुल और अथिया को बधाइयां दीं.
KL Rahul Athiya Shetty Wedding: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी सोमवार (23 जनवरी) को पारंपरिक तरीके से हुई. यह विवाह अथिया के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई, जिसमें करीब 100 मेहमान शामिल हुए.
इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा खेल जगत से भी कई दिग्गजों ने राहुल और अथिया को बधाइयां दीं. राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं.
इन दिग्गजों ने दी बधाइयां
केएल राहुल की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, क्रुणाल पंड्या, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, सानिया मिर्जा, रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका ने बधाइयां दीं.
बधाइयां देने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा. फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस ने भी कमेंट्स करते हुए जमकर बधाइयां दीं. बधाई देने वालों में विक्की कौशल, सोनू सूद, कार्तिक आर्यन, परिणीति चोपड़ा, अहान शेट्टी, काजोल, आलिया भट्ट, गुरू रंधावा, रकुलप्रीत, वाणी कपूर, हूमा कुरैशी और करण जौहर शामिल रहे.
Many Congratulations to both of you and wish you a blessed life together 🙏🏼

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









