
KL Rahul-Athiya Shetty: टीम इंडिया की ‘ससुराल’ बनता जा रहा है बॉलीवुड, एक्ट्रेस से हुई प्लेइंग-11 में शामिल इन प्लेयर्स की शादी
AajTak
भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल की बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ शादी हो गई है. सोमवार (23 जनवरी) को दोनों ने मुंबई में सात फेर लिए. टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी पार्टनर बॉलीवुड स्टार हैं.
टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं. केएल राहुल की शादी बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से हुई है, जो खुद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के बीच लव स्टोरी की यह पार्टनरशिप कोई अनोखी नहीं है. भारतीय टीम के कई ऐसे सितारे हैं, जो बॉलीवुड की बालाओं को अपना दिल दे बैठे हैं. अगर मौजूदा टीम इंडिया की बात करें तो प्लेइंग-11 में ही करीब 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी शादी बॉलीवुड स्टार्स से हुई है. इनके अलावा कुछ प्लेयर ऐसे भी हैं, बॉलीवुड स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं. इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम भी अब जुड़ गया है. 1. केएल राहुल-अथिया शेट्टी
टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है. अथिया शेट्टी हीरो, मोतीचूर-चकनाचूर और मुबारकां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अभी तक केएल राहुल टीम इंडिया के उप-कप्तान थे, लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्हें इस पद से हटाया गया था.
2. विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शादी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से हुई. अनुष्का शर्मा मौजूदा वक्त की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं, दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे. जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की, दोनों ने इटली में जाकर प्राइवेट वेडिंग की थी जहां कुछ ही मेहमानों को बुलाया गया था. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है.
3. हार्दिक पंड्या-नताशा स्तांकोविक
टीम इंडिया के मौजूदा उप-कप्तान और टी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी एक अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे. सर्बियाई मूल की नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पंड्या की शादी साल 2020 में हुई थी, दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्या है. नताशा बिग बॉस जैसे रियलटी शो में आ चुकी हैं, साथ ही उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर और छोटे रोल भी किए हैं.4. युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









