
KL Rahul and Athiya Shetty: केएल राहुल की सर्जरी सफल हुई, तो अथिया शेट्टी ने इस तरह किया रिएक्ट
AajTak
केएल राहुल का जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ है. राहुल ने एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी. अथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया...
टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल इन दिनों जर्मनी के एक अस्पताल में भर्ती हैं. यहां उनकी स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी हुई है. इस बात की जानकारी खुद राहुल ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए दी है. इस पर अथिया की गर्लफ्रेंड और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने भी रिएक्ट किया है.
दरअसल, राहुल ने हॉस्पिटल के बेड पर से ही अपनी फोटो क्लिक करके शेयर की. साथ ही अपनी हेल्थ अपडेट भी दिया. अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल का यही फोटो शेयर किया है. इस तरह उन्होंने एक बार फिर राहुल के लिए अपना प्यार जाहिर किया है.
कुछ सालों से चोटों से जूझते रहे राहुल
बता दें कि केएल राहुल इस सर्जरी के चलते कुछ महीनों तक क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं. राहुल को पिछले कुछ सालों में फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें ग्रोइन में खिंचाव और पैर की मांसपेशियों की चोट भी शामिल है.
Hello everyone. It's been a tough couple of weeks but the surgery was successful. I'm healing and recovering well. My road to recovery has begun. Thank you for your messages and prayers. See you soon 🏏♥️ pic.twitter.com/eBjcQTV03z
'पिछले कुछ हफ्ते काफी मुश्किल रहे'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









