
KL Rahul: राहुल स्पेशल प्लेयर, लेकिन कोहली-रोहित जैसे नहीं...पूर्व PAK कप्तान का बयान
AajTak
केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. राहुल अब तक भारत को अपनी कप्तानी में जीत नहीं दिला पाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में केएल राहुल ने बल्ले से बेहतर खेल दिखाते हुए कुल 616 रन बनाए थे. राहुल राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर के बाद इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. राहुल के इस प्रदर्शन के चलते ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ का सफर तय करन में कामयाब रही थी.
हालांकि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल को धीमी बैटिंग के चलते आलोचना झेलनी पड़ी थी. कुछ विश्लेषकों का मानना है राहुल बहुत अधिक समय ले रहे हैं और कभी-कभी 18-20वें ओवर तक खेलने का खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भी केएल राहुल को लेकर ऐसा ही सोचते हैं.
लतीफ ने यूट्यूब शो 'कॉट बिहाइंड' पर कहा, 'क्या वह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए नहीं खेल रहे थे? वह 15वें-18वें ओवर तक बल्लेबाजी करते थे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने मुश्किल से 2 गेंदों का सामना किया और टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई. गेल भी वहां थे, लेकिन वह अंत में खेले. इसमें कोई संदेह नहीं है कि केएल राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिस पिच पर खेला और शतक बनाया, उसी पिच पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और ईशान किशन ने संघर्ष किया था.'
लतीफ ने आगे कहा, 'राहुल कप्तान रोहित शर्मा की तरह नहीं है. रोहित और कोहली एक अलग लीग के हैं, लेकिन राहुल एक स्पेशल प्लेयर हैं. उन्हें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है क्योंकि वह बहुत अधिक डॉट गेंदें खेलते हैं. बड़ी पारी खेलने के दौरान वह काफी ज्यादा गेंदें भी खेलते है. जब वह पंजाब के लिए खेल रहे थे, तो मैंने यह बातें नोटिस की थी.'
केएल राहुल अब 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी करने जा रहे हैं. पिछली बार जब राहुल ने 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था, तो साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3-0 से हरा दिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









