
KL Rahul: 'राहुल तीसरे नंबर पर आएगा तो कौन-सा पहाड़ टूट जाएगा', भारत के बैटिंग ऑर्डर पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर
AajTak
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है. अभी ओपनिंग को लेकर बहस छिड़ी है, इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने फिर मांग की है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ही ओपनिंग करनी चाहिए और केएल राहुल को नंबर-3 पर खेलना चाहिए.
टी-20 वर्ल्डकप से पहले अधिकतर टीमें इस वक्त टी-20 सीरीज़ खेल रही हैं, एक तरफ भारत-ऑस्ट्रेलिया की जंग चल रही है तो दूसरी ओर इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने हैं. मोहाली में हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 208 रन बनाकर भी भारत मैच हार गया और टीम इंडिया की बॉलिंग की पोल खुल गई. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट को लताड़ लगाई, साथ ही बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल खड़े कर दिए. दानिश कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा से ओपनिंग करने पर रन नहीं बन रहे हैं, वह शुरुआत ले रहे हैं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं.
'रोहित-कोहली ही करें ओपनिंग' दानिश कनेरिया ने कहा कि अगर बैटिंग ऑर्डर फेल हो रहा है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली से ओपनिंग करवानी चाहिए. क्योंकि तीसरे नंबर पर कोहली से भी कमाल नहीं हो रहा है, केएल राहुल को वन-डाउन भेजा जा सकता है. दानिश कनेरिया बोले कि ऐसा कौन-सा पहाड़ टूट जाएगा अगर केएल राहुल तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे तो. आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया की ओपनिंग को लेकर काफी बहस छिड़ रही है. कई एक्सपर्ट्स ने राय दी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ किया है कि वर्ल्डकप में रोहित और राहुल ही ओपनिंग करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मैच में विराट कोहली से ओपनिंग करवाई जा सकती है. बीते कुछ दिनों में केएल राहुल के स्ट्राइक रेट पर काफी सवाल खड़े हुए थे. हालांकि, केएल ने कहा था कि वह इस ओर काम कर रहे हैं. इसका असर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी-20 मैच में भी देखने को मिला, जहां केएल राहुल ने सिर्फ 35 बॉल में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








