
KL Rahul: कभी बने थे कप्तान, अब टीम से भी बाहर... ऐसे अर्श से फर्श पर पहुंचे KL राहुल
AajTak
केएल राहुल को इंदौर टेस्ट में नहीं खिलाया गया है, खराब फॉर्म की वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. राहुल को भारतीय टीम के नए कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब वह टीम में भी जगह नहीं बना पा रहे हैं. कुछ वक्त में कैसे सबकुछ बदला, समझें...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इंदौर में आमने-सामने हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने यहां टीम में दो बदलाव किए, जिसमें सबसे अहम केएल राहुल का प्लेइंग-11 से बाहर होना रहा. खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को लेकर लंबे वक्त से सवाल उठ रहे थे, टीम मैनेजमेंट ने लगातार उनका सपोर्ट किया लेकिन अब यह फैसला लिया ही गया.
केएल राहुल को कभी टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान बताया जा रहा था, उन्होंने टी-20 से लेकर वनडे और टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की. लेकिन फॉर्म ने ऐसा धोखा दिया कि अब केएल राहुल को प्लेइंग-11 से ड्रॉप होना पड़ा.
क्लिक करें: केएल राहुल को उप-कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार दिया बयान
बुरी फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल टी-20 और वनडे क्रिकेट में केएल राहुल के स्ट्राइक रेट को लेकर अक्सर बहस होती रही है. हर बार उनकी धीमी बल्लेबाजी को सवालों के घेरे में लिया गया, लेकिन वह बीच में लगातार रन बना रहे थे. हालांकि उनके इंटेंट पर सवाल खड़े हुए. इससे इतर टेस्ट में वह बड़ा स्कोर बनाने से भी जूझ रहे थे.
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक साल 2021 में जमाया था, जब उन्होंने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद टेस्ट में उन्होंने 12 पारियां खेलीं, इस दौरान सिर्फ एक ही अर्धशतक मारा. बतौर ओपनर वह भारत को ठोस शुरुआत दिलाने में फेल साबित हुए.
इस बीच बड़े मैचों में उनका परफॉर्म ना करना फैन्स को भी चुभा, एशिया कप हो या टी-20 वर्ल्ड कप. पाकिस्तान के खिलाफ या किसी अन्य अहम मैच में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा था, जिसके बाद भी वह निशाने पर रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









