
KKR vs RR Match Preview: राजस्थान या कोलकाता... आज कौन खोलेगा जीत का खाता? रियान पराग और अजिंक्य रहाणे के लिए मुश्किल चुनौती
AajTak
KKR Vs RR, IPL 2025: केकेआर और राजस्थान टीमों के बीच हमेशा ही रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 आईपीएल मैच खेले गए, जिसमें दोनों ही टीमों ने बराबर 14-14 मैच जीते हैं. 2 मुकाबले बेनतीजा रहे. पिछले 4 मैचों में 3 राजस्थान ने जीते हैं. एक बेनतीजा रहा था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में आज (26 मार्च) डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खास दिन है. यह दोनों ही टीमों एक दूसरे के आमने सामने होंगी. इस सीजन में इन दोनों का ही यह दूसरा मैच है. दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं.
ऐसे में आज कोलकाता या राजस्थान, दोनों में से किसी एक का जीत का खाता खुलना तय है. यह मुकाबला गुवाहाटी में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 7 विकेट से हार का सामने करना पड़ा, वहीं राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 44 रनों की करारी शिकस्त दी थी.
दोनों टीमें बल्लेबाजी-गेंदबाजी में कमजोर दिखीं
इन दोनों मैच में नाइट राइडर्स और राजस्थान की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में आक्रामकता दिखाने में असफल रही. सुनील नरेन को छोड़कर नाइट राइडर्स का कोई भी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाया.
इस मैच से पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाना उसके लिए चिंता का विषय होगा. ईडन गार्डन्स की पिच पर फिल साल्ट और विराट कोहली ने चक्रवर्ती के खिलाफ आसानी से रन बटोरे. नाइट राइडर्स की टीम को उम्मीद होगी कि यह स्पिनर गुवाहाटी में वापसी करने में सफल रहेगा.
नाइट राइडर्स की निगाह एनरिक नोर्किया की फिटनेस पर भी टिकी रहेंगी जो पीठ की जकड़न से उबर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज अगर फिट घोषित होता है तो उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









