
KKR Team, IPL 2024 Trophy: आईपीएल में इस टीम के लिए बना गजब संयोग... 6 साल का रिकॉर्ड सच हुआ तो चैम्पियन बनना तय
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर में जीत दर्ज कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले ही फाइनल में एंट्री कर ली है. मगर इस बार इस केकेआर टीम के लिए एक शुभ संयोग बनता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं क्या है ये संयोग...
KKR Team, IPL 2024 Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब तेजी से अपने खिताबी मुकाबले की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान पहले क्वालिफायर में धांसू अंदाज में जीत दर्ज कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फाइनल में चौथी बार एंट्री मार ली है. जबकि यही मुकाबला हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम को अब क्वालिफायर-2 खेलना है.
यह दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 24 मई को चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैच में हैदराबाद की टक्कर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी है.
जबकि फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. मगर उससे पहले बता दें कि IPL में पिछले 6 साल से एक गजब का संयोग बनता हुआ आ रहा है. यदि इस बार भी यह संयोग सच हुआ तो एक टीम है, जिसका चैम्पियन बनना लगभग तय हो जाएगा.
क्वालिफायर-1 की विजेता टीम ही चैम्पियन बन रही
यह टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स है. दरअसल, यह गजब संयोग क्वालिफायर-1 मुकाबले से जुड़ा हुआ है. 2018 से यह सिलसिला शुरू हुआ है. इसमें पहला क्वालिफायर मुकाबला जीतने वाली टीम ही खिताब भी जीतती आ रही है.
सरल शब्दों में कहें तो 2018 यानी पिछले 6 सीजन से क्वालिफायर-1 मुकाबला जीतने वाली टीम ही खिताब भी जीतती आ रही है. इस दौरान एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि क्वालिफायर-2 की विजेता ने खिताब जीता हो. यदि इस बार भी ऐसा होता है, तो फिर KKR टीम का खिताब जीतना लगभग पक्का है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









