
Kieron Pollard, England Team: अब इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताएंगे वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड! मिली नई जिम्मेदारी
AajTak
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी खास तैयारी की है. इसको लेकर उन्होंने एक नया ऐलान किया है. ईसीबी ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और टी20 क्रिकेट के घाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ लिया है.
Kieron Pollard appointed England Team Assistant Coach: अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है. इसको लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी खास तैयारी की है. इसको लेकर उन्होंने एक नया ऐलान किया है.
ईसीबी ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ लिया है. यानी की ईसीबी ने पोलार्ड को टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए इंग्लैंड टीम का असिस्टेंड कोच नियुक्त किया है.
पोलार्ड के आने से टीम को मिलेगी मजबूती
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने जा रहा है. ऐसे में पोलार्ड के आने से इंग्लैंड की टीम को मजबूती मिलेगी. वो वेस्टइंडीज की कंडिशन से अच्छे से वाकिफ हैं, जिसका फायदा इंग्लैंड को मिल सकता है.
इंग्लिश मीडिया के मुताबिक, पोलार्ड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम के साथ बतौर असिस्टेंट कोच के रूप में जुड़े रहेंगे. साथ ही लोकल कंडीशन को लेकर अपनी एक्सपर्ट राय देंगे.
इंग्लैंड की टीम ने 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया था. तब यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था. इस लिहाज से इंग्लैंड डिफेंडिंग चैम्पियन है. ऐसे में देखना होगा कि पोलार्ड के आने से टीम को और कितना ज्यादा फायदा मिलता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









