
Khalid Latif: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को 12 साल जेल की सजा, डच सांसद की हत्या के लिए उकसाने का था आरोप
AajTak
नीदरलैंड की एक अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खालिद लतीफ को 12 साल जेल की सजा सुनाई. लतीफ ने एक कथित वीडियो में डच सांसद गीर्ट विल्डर्स का सिर लाने वाले के लिए इनाम की पेशकश की थी.
क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. नीदरलैंड की एक अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खालिद लतीफ को 12 साल जेल की सजा सुनाई है. नीदरलैंड के नेता ग्रीट विल्डर्स की हत्या के लिए उकसाने के आरोप खालिद को ये सजा हुई है. लतीफ ने एक कथित वीडियो में डच सांसद गीर्ट विल्डर्स सिर लाने वाले के लिए 21,000 यूरो की पेशकश की थी.
विल्डर्स के इस कदम से नाराज हुए थे लतीफ
अदालत में अभियोजन पक्ष ने भी अपनी दलील में इन बातों को रखा था. विल्डर्स ने साल 2018 में पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक कार्टून प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रदर्शनों और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने इसे रद्द कर दिया था. ग्रीट विल्डर्स के इस ऐलान के बाद ही खालिद ने ये कथित वीडियो शेयर किया था. डच सांसद गीर्ट विल्डर्स इस्लाम विरोधी बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं.
क्लिक करें- टेलर की बेरहमी से हत्या पर डच सांसद भड़के, कहा- भारत इस्लामिक देश नहीं, अब बंद करे...
फिलहाल 37 साल के खालिद लतीफ पाकिस्तान में रहते हैं. इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान वह कभी भी अदालत में उपस्थित नहीं हुए. उन्हें नीदरलैंड में कभी हिरासत में भी नहीं लिया गया. लतीफ को अदालत ने ये सजा उनकी गैरमौजूदगी में ही सुनाई गई. इस बात की बहुत कम संभावना है कि लतीफ इस सजा को काटेंगे.
न्यायाधीश जी. वर्बीक ने कहा, ये सोचना अतिश्योक्ति नहीं है कि दुनिया में किसी ने भी विल्डर्स को मारने के आह्वान पर ध्यान दिया होगा. आरोपी को ये पता था और उसके ऐलान ने आग में घी डालने का काम किया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








